एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखड)। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने बीते 16 अप्रैल को खूंटी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त सूरज कुमार को समर्पित किया। मौके पर उनके साथ पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कडिया मुंडा, ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सिमडेगा विधायक विमला प्रधान तथा तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा उनके रिस्तेदार महेन्द्र सिंह सामन्त आदि उपस्थित थे।
अर्जुन मुंडा के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के आने का भी कार्यक्रम था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंचे हैं। इसके पूर्व प्रत्याशी अर्जुन मुण्डा ने पत्नि मीरा मुण्डा के साथ अंगराबाडी स्थित सुप्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा- अर्चना कर विजयश्री प्राप्त करने का आशिष – याचना किया। बाद में वे कार्यकर्ताओं के बीच स्थानीय कचहरी मैदान में एकजुट हुए। जहां से सभी के संग जुलूस के रूप में समाहरणालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बाद में वे रोड शो करते हुए स्थानीय आश्रम मैदान पहुंचें तथा वहां आयोजित आम सभा को संबोधित किया।
![]()












Leave a Reply