Advertisement

होटल से इंवर्टर तथा बैट्री चोरी करते दो धराये, किया पुलिस के हवाले

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ स्थित एक होटल से इंवर्टर और बैट्री चोरी करते दो युवकों को स्थानीय रहिवासियों ने पकड़ कर 30 जुलाई की सुबह बोकारो थर्मल पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी गया इंवर्टर व बैट्री को बरामद कर लिया गया है।

इस संबंध में कृष्णा होटल संचालक नीरज कुमार सोनी ने बताया कि बीते 29-30 जुलाई की मध्य रात्रि चोरों द्वारा उसके होटल में लगा बैट्री चोरी कर लिया गया। इसी क्रम में जब उसके होटल से इंवर्टर चुराया जा रहा था, तभी उसने शोर मचाते हुए दोनों चोर को पकड़ लिया, जिसमें आसपास के दुकानदारों ने चोर को पकड़ने में उसकी मदद की। इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना को दी गई। थाना ने आकर दोनों आरोपियों को लेकर थाना चला गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया बैट्री बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक की सूचना के बाद थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर आरोपियों को थाना ले आया। पकड़े गए आरोपियों में बोडिया दक्षिणी पंचायत के भलटोंगरिया बस्ती रहिवासी सोनू भुईयां तथा एक अन्य शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *