Advertisement

दूसरी सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई।

इस अवसर पर 29 जुलाई को गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप स्थित शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन द्वारा क्षेत्र के तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में परेशानी ना हो।

जानकारी के अनुसार गुवा के कुसुम घाट स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी की ओर से खिचड़ी एवं खीर भोग वितरण किया गया। इसके साथ ही योग नगर स्थित शिवालय में भी श्रद्धालुओं द्वारा शिवालय पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गयी।

मौके पर जन समुदाय का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता सह झारखंड मजदूर संघर्ष संघ अध्यक्ष रामा पांडेय ने गुवा बाजार के शिवालय में जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भोला नाथ की भक्ति मे शक्ति है। शिव मंदिर के पुजारी प्रभात पाणिग्रही ने कहा कि शिव भगवान सभी का कल्याण करते हैं।सबों को पूरी श्रद्धा, मान एवं सम्मान के साथ भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *