Advertisement

विधायक ने किया पंडित दीनदयाल प्रतिमा का लोकार्पण, लंबे समय से थी मांग

फुसरो में बहुत जल्द लगेगा निर्मल महतो की प्रतिमा-कुमार जयमंगल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने 28 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर लोकार्पित किया। यह प्रतिमा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित ढ़ोरी कांटा के समीप स्थापित की गई हैं।

इस प्रतिमा का निर्माण बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने विधायक निधि मद से करवाया हैं। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण को लेकर प्रबुद्ध जनों द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी, जिसे विघायक सिंह ने पूरा किया।

विधायक ने प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल की यह प्रतिमा अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी। विधायक ने कहा कि एकात्म मानववाद दर्शन के साथ दुनिया को जिन्होंने परिचित कराने का काम किया, वैसे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दिन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ हैं। उन्होंने अपने चिंतन और कार्य कुशलता से भारत माता का मस्तक ऊंचा किया।

उनके द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद का दर्शन आज पूरे विश्व को एकजुटता के सूत्र में बांध रहा है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के लिए राजनीति साध्य नहीं, साधन थी।
विधायक ने कहा कि बहुत जल्द निर्मल चौक फुसरो में शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा लगाया जायेगा। कहा कि ढ़ोरी खेल मैदान का सुंदरीकरण कर पूर्व मंत्री सह दिग्गज मजदूर नेता स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह के नाम पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा और संत सिंह ने कहा कि पं. उपाध्याय का मानना था कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास नहीं हो जाता, तब तक राष्ट्र के पुनर्निर्माण का स्वप्न अधूरा है। कार्यक्रम का संचालन बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया ने किया।

इस अवसर पर बेरमो चैंबर कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, युवा व्यावसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया सहित शिवनंदन चौहान, केदार सिंह, महारुद्र नारायण सिंह, कृष्ण कुमार, उत्तम सिंह, गणेश मल्लाह, संतोष सिंह, शक्ति सिंह, टीपू महतो, जयराम सिह, उदय सिंह, दौलत महतो, रोशन आदि।

सिंह, सुशांत राईका, बैजू मालाकार, दीपक सिंह, अरुण सिंह, टुलु सिंह, विजय दास, मोहम्मद राशिद मंजर, सचिंद्र सिंह, नारायण शर्मा, संतोष साहू, ललन रवानी, आनंद विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, राजू सिंह, दीपक सिंह, जयशंकर प्रसाद सिंह आदि सैकड़ो विधायक समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *