Advertisement

गोमियां सीट से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे के. के. पांडेय

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। इस वर्ष होनेवाले झारखंड विधानसभा चुनाव में गोमियां सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कृष्णकांत पांडेय द्वारा की गयी है। पांडेय चुनाव पूर्व झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बोकारो जिला के हद में गोमियां विधान सभा क्षेत्र के कसमार प्रखंड के मधुकरपुर (चंडीपुर) रहिवासी कृष्ण कांत पांडेय अगामी 28 जुलाई को जेबीकेएसएस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पूर्व पांडेय भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं।

पांडेय ने 27 जुलाई को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि गोमियां विधान सभा क्षेत्र में बीते पांच साल से सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में छोटे बड़े कार्यों में अपनी उपस्थित दर्ज करता रहा हूँ। उन्होंने कहा कि गोमियां विधान सभा का जिस तेजी से विकास होना था, वैसा हुआ नही है।

आज भी यह क्षेत्र विकास की बाट जोह रहा है। उन्होंने कहा कि गोमियां की जनता की सेवा करने की प्रबल इच्छा लेकर उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। यहां की जनता का आशिर्वाद प्राप्त होता हैं तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा।
मौके पर जितेन्द्र पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *