Advertisement

बालिडीह भाजपा महिला मोर्चा द्वारा काली मंदिर चिल्ड्रेन पार्क में वृक्षारोपण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बालिडीह स्थित काली मंदिर चिल्ड्रेन पार्क में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 3 जुलाई को वृक्षारोपण किया गया। नेतृत्व बालिडीह मंडल महामंत्री करुणा नारायणी सिंह ने की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी अध्यक्षा अर्चना सिंह उपस्थित थी।

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम के तहत यहां उपस्थित महिला मोर्चा प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी सहित महिला मोर्चा की दर्जनों महिलाओं ने वृक्ष लगाए। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि आज के बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए सभी को वृक्ष लगाना बहुत जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा कि हाल के दो-तीन वर्षो के अंतराल में बढ़ते गर्मी को कमतर करने के लिए यह आवश्यक हो गया है कि इस प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए जगह जगह पेड़-पौधा का होना अति आवश्यक है। इसलिए वे आम जनों से अपील करती है कि आप स्वयं पेड़ लगाएं तथा अपने आसपास रहनेवाले पड़ोसियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें।

बालिडीह मंडल महामंत्री करुणा नारायणी सिंह ने कहा कि बेतरतीब वृक्षों की कटाई तथा बढ़ते शहरीकरण ने पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ दिया है। यही कारण है कि दिनोदिन विश्व स्तर पर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना आज सबकी जबाबदेही बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे निबटने तथा मानव जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण बहुत जरूरी है।

पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश प्रभारी अर्चना सिंह तथा बालिडीह मंडल महामंत्री करुणा नारायणी सिंह के अलावा बोकारो नगर मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष रेशु देवी, कुमकुम राय, रीना देवी, संजू देवी, गुलाबी देवी, दानी देवी, दशमी देवी, सुशीला देवी, सरस्वती देवी आदि द्वारा जगह जगह वृक्षारोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *