Advertisement

भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए कुलदीप

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के गैरमजरुआ रहिवासी समाजसेवी कुलदीप प्रजापति को भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रजापति के आर्गेनाइजेशन का प्रदेश अध्यक्ष बनने से क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार आर्गेनाइजेशन के मुख्य संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति द्वारा एक जुलाई को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से कुलदीप प्रजापति को आर्गेनाइजेशन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन से क्षेत्र में खासकर प्रजापति समाज में हर्ष देखा जा रहा है।

ज्ञात हो कि समाजसेवी कुलदीप प्रजापति लगभग एक दशक से क्षेत्र में होनेवाले सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यों में लगातार बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते रहे हैं। जिससे क्षेत्र में इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। संभवतः इन्हें आर्गेनाइजेशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से आर्गेनाइजेशन को लाभ की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *