Advertisement

नगर परिषद कार्यालय के समीप स्थाई अमृत जलधारा का उद्धघाटन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद कार्यालय के समीप एक जुलाई को स्थाई अमृत जलधारा का शुभारंभ किया गया। स्वर्गीय चंद्रभान गोयल एवं स्वर्गीय लक्ष्मी देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों एवं मारवाड़ी युवा मंच, बेरमो शाखा द्वारा एक स्थाई अमृत जलधारा का उद्घाटन किया गया।

जानकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह का नेतृत्व फुसरो नगर परिषद के सिटी मैनेजर निशांत कुमार ने किया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के वरिष्ठ सदस्य दिलीप गोयल, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, आदि।

सचिव संदीप अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेंद्र खेमका, मुरारी लाल अग्रवाल, पंकज मित्तल, रोहित मित्तल, प्रवीण अग्रवाल आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *