Advertisement

कार्मेल स्कूल में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन

विद्यालय के दसवी क्लास के टॉपर को नकद राशि देकर किया गया सम्मानित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में बीते 29 जून की संध्या उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि फादर विक्टर जोसेफ एसजे प्रचार्या डिनोबली स्कूल भूली, विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब अध्यक्ष लायन्स सुशील कुमार सिंह, एसबीआई शाखा प्रबंधक सुभाष प्रसाद ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रवज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्या सिस्टर एम. मल्लर एसी ने सभी अतिथियों तथा अभिभावको का स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय के दसवी क्लास के टॉपर को नकद राशि दे कर स्कूल प्रचार्या ने सम्मानित किया। साथ ही छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, सर्वोत्तम प्रयास, शत प्रतिशत उपस्थिति एवं मिलनसार के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिससे अभिभावकगण भावुक हो गए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों के लिए प्रेरणा दायक आशिर्वचन दिये।

समारोह को सफल बनाने के लिए स्कूल की सभी सिस्टर, शिक्षक एवं छात्रों की अहम भूमिका रही। मंच का संचालन ऋतु राज विद्यार्थी, सौम्या वानखेड़े, स्वरूप एच प्रियदर्शिनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंधिका सिस्टर एम. एनेट एसी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *