रेंज कार्यालय गुवा के सौंदर्यकरण हेतु विस्तार-परमानंद रजक
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित रेंज कार्यालय के सौंदर्यकरण हेतु कार्यालय परिसर के अंदर 500 मीटर दूरी तक सीमेंटेड सड़क बनाई गई है।
आमजनों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों के आवागमन के लिए पूर्व से ही सड़क बनाने हेतु फंड सहित विकास का कार्य पूर्व रेंजर रामानंद राम द्वारा जारी था। वर्तमान में रेंज कार्यालय को सुसज्जित करते हुए रहिवासियों के आवागमन हेतु मुख्य द्वार तैयार की गई है। उक्त जानकारी गुवा के वर्तमान रेंजर परमानंद रजक ने 30 जून को दी।
उन्होंने कहा कि रेंज कार्यालय परिसर को नए सिरे से चहदीवारी लगाकर पेड़ पौधों को सुरक्षा प्रदान कर कार्यालय में सुविधा व विस्तार का कार्य किया जा रहा है। रजक ने कहा कि पर्यावरण दिवस के लक्ष्य के तहत पौधारोपण अभियान सह जागरूकता और स्वच्छता पहल के साथ गुवा क्षेत्र में पौधा लगाकर सतत पर्यावरण के लिए कार्यरत रहने का संदेश गुवा वन क्षेत्र कार्यालय द्वारा दिया जा रहा है।
गुवा वन क्षेत्र कार्यालय पदाधिकारी रेंजर रजक कहा कि पौधारोपण के लिए सदैव वे अग्रसर रहें है। कहा कि वृक्ष ही हरियाली व जीवन प्रदान करने वाला है। वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति की सुंदरता के लिए अत्यंत अनिवार्य है।
![]()













Leave a Reply