Advertisement

जमशेदपुर के विजय बने ओरेकल कंपनी के निदेशक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। मेहनत करना सफलता की गारंटी है। मेहनत से ही कामयाबी एवं ऊंची मंजिल हासिल किया जा सकता है। मेहनत के पीछे सदैव आचार्य एवं गुरुजनों का आशीर्वाद होता है।

इस सत्यता को प्रमाणित करते हुए मलेशिया में विश्व प्रसिद्ध ओरेकल कंपनी में सेवारत सेल एवं बिजनेस डेवलपमेंट विभाग के पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने सफलता की नई मुकाम बनाते हुए उसी कंपनी के निदेशक के पद पर पहुंचने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार दर्जनों प्रतिभागियों के साक्षात्कर में उन्हे अब्वल घोषित किया गया। हिंदुस्तान के एक छोटे राज्य झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले विजय कुमार सिंह यह सफलता हासिल कर हिंदुस्तान का परचम मलेशिया में लहराया है।

उन्होंने जमशेदपुर के लोयला स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। प्रारंभ से ही कंपनी के लिए निरंतर सेवारत रहते हुए अपना पूरा समय कंपनी के उत्थान एवं सफलता के लिए देते रहे हैं। परिणाम स्वरूप उनके सकारात्मक कार्य को उन्हें निदेशक के पद पर पदोन्नति दी है। हिंदुस्तान से दर्जनों गणमान्य जनों ने उनकी इस सफलता पर हर्ष जताते हुए साधुवाद दी है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *