स्वच्छता सुव्यवस्था की सीढ़ी है-परमानंद रजक
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा वन विभाग द्वारा 26 मई से लेकर आगामी 5 जून तक के लिए की गई।
जानकारी के अनुसार 26 मई को गुवा वन विभाग द्वारा तीन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह तीनों कार्यक्रम गुवा वन विभाग के कार्यालय में की गई। कार्यक्रम वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर परमानंद रजक की अध्यक्षता मे की गई। जिसमें सबसे पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को संदेश देते हुए वन विभाग पदाधिकारी रजक ने कहा कि हमें स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए।

इसके लिए आमजनों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सुव्यवस्था की सीढ़ी है।
इस अवसर पर उपस्थित जनों द्वारा संयुक्त रूप से गुवा वन विभाग कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। इसके बाद पर्यावरण को बचाने को लेकर वन विभागीय परिसर में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदा गया।
इस दौरान संबोधित करते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी रजक ने संदेश दिया कि बहुत ही जल्द मानसून आने वाली है। खोदे गए गड्ढे पर वृक्षारोपण कर क्षेत्र में हरियाली लानी है। कहा कि पेड़ पौधे रहेंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे। पेड़ों को ना काटे, ज्यादा से ज़्यादा पेड़ पौधे लगाए।

उसके बाद प्लास्टिक सफाई अभियान चलाया गया। इस क्रम में रजक ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा तत्व है जिसको हम पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं। इसलिए प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर कपड़े का थैला उपयोग में लाने को लेकर प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में रहिवासियों को प्लास्टिक का बहिष्कार कर जुट से बनें थैला का उपयोग करने के लिए थैला वितरण किया गया। इस दौरान मौके पर वन विभाग के कर्मी एवं दर्जनों मजदूर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply