Advertisement

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिहार के 8 लोगों की मौत चिंतनीय-अजय मालाकार

एस. पी. सक्सेना/वैशाली (बिहार)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पिछले दिनों हुई सड़क हादसे में बिहार के रहने वाले आठ लोगों की मौत पर रालोजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख जताया है।

रालोजपा प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने 25 जुलाई को उक्त घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद ही दर्दनाक एवं दु:खद है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के प्रति ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव मालाकार ने बिहार सरकार से मांग की है कि, मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए एवं बिहार के रहने वाले घायलों को इलाज के लिए समुचित व्यवस्था किया जाए।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार, शिवनाथ पासवान, प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, गौरी शंकर पासवान, इंद्रभूषण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, विमल ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, सचितानंद सिंह, मनोज कुमार, विवेक भारती सहित अनेक रालोसपा कार्यकर्ता शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *