Advertisement

छापामारी में चोरी के 6 मोबाइल बरामद, सलाखों के पीछे भेजे गये तीन गिरफ्तार आरोपी

नोवामुंडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मोबाईल चोरी मामले का खुलासा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए छापामारी में कुल 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 10 अप्रैल को दीपापाड़ा, जगन्नाथपुर रहिवासी कमरुज द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि पार्सल डिलीवरी के दौरान उसके बैग से 6 मोबाइल फोन चोरी हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए नोवामुंडी थाना में कांड क्रमांक 12/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

बताया जाता है कि शक के आधार पर हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ललित दास ने स्वीकार किया कि चोरी कस मोबाइल उसी के पास थे। उसके निशानदेही पर अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए। पुलिस की कार्रवाई में कुल 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें वीवो टी4 लाइफ 5जी और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5जी जैसे मॉडल शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में महूदी टोला तोडेतोपा रहिवासी गोपाल दास के 24 वर्षीय पुत्र ललित दास, कोल्हान हाटिंग, नोवामुंडी रहिवासी बजरंगी रजक के 20 वर्षीय पुत्र
कुंदन रजक तथा क्वाटर नम्बर 101 नोवाग्रीन हेरिटेज टाटा स्टील नोवामुंडी रहिवासी रंजीत एक्का के 22 वर्षीय पुत्र उज्जवल रोहित एक्का शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में छापामारी दल में नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन सिंह, पूर्णिमा कुमारी. अखिलेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्र बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *