Advertisement

मोतीपुर व् शाहपुर बघौनी में मनाया गया भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस

जन समस्याओं को लेकर जनांदोलन तेज करने का लिया गया निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) का 58वें स्थापना दिवस समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर व् शाहपुर बघौनी में 22 अप्रैल को मनाया गया। स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में माले समर्थक शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार भाकपा माले लोकल कमिटी के बैनर तले ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में 22 अप्रैल को समारोहपूर्वक माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के झंडोत्तोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ की गयी। इस अवसर पर उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के विचारों को याद करते हुए जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट एकता के सही मायनों में मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के निर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना आज की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरीके से पार्टी का विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही बुलडोजर हमले, महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। अंत में नारेबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 16 से 18 मई को दरभंगा में आयोजित होने वाले भाकपा माले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर जीबी बैठक करने, कोष संग्रह करने, प्रचार-प्रसार करने आदि का निर्णय लिया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर महतो, मोतीपुर लाल सिंह, कैलाश सिंह, रंधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, विशुनदेव राय, महेश्वर शर्मा, रामसागर राय, हीरालाल सिंह, संजय शर्मा, दिनेश साह समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार भाकपा माले शाहपुर बघौनी शाखा के बैनर तले भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर पार्टी के प्रथम महासचिव कॉमरेड चारू मजूमदार एवं विश्व सर्वहारा के नेता कॉ ब्लादिमीर इल्यीच लेनिन को याद करते हुए फासीवाद, साम्प्रदायवाद एवं बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष करने एवं भाकपा माले को मजबूत बनाकर जन मुद्दो पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव कॉ सरवर वसीम ने किया। यहां बतौर अतिथि भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कॉ आसिफ होदा ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *