सेल क्षेत्र में खामियां रहने के कारण यह दुर्घटना घटी-गोविन्द पाठक
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल खदान क्षेत्र में 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे बड़ा व् मर्माहत करने बाला हादसा हो गया। उक्त दुर्घटना में टैंकर ऑपरेटर घायल हो गया।
बताया जाता है कि पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 हजार लीटर क्षमता का पानी टैंकर अचानक पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों द्वारा पानी टैंकर को सड़क पर ले जाया जा रहा था। टर्निंग पॉइंट के समीप पहुंचते ही टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में सेल गुवा न्यू कॉलोनी रहिवासी सेल गुवा कर्मी डंपर ऑपरेटर राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत गुवा सेल अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया गया।

उक्त घटना को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय एवं महामंत्री अन्तर्यामी महाकुड ने कड़ी नाराजगी जताई। मजदूर नेताओं ने कहा कि यह हादसा गुवा सेल प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है। कहा गया कि खदान क्षेत्र में लंबे समय से पुरानी और जर्जर गाड़ियों को चलाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की जान पर खतरा बना रहता है। उन्होंने सेल गुवा प्रबंधन से मांग की कि पहले सुरक्षा, उसके बाद उत्पादन की नीति अपनाई जाए और सभी पुरानी वाहनों को हटाकर नई गाड़ियों की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।
इस संदर्भ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने घटना से मर्माहत बताया कि घटना में पीड़ित डंपर ऑपरेटर राजकुमार सिंह बहुत ही अनुभवी एवं सुझबुझ वाला चालक है। कहीं ना कहीं सेल क्षेत्र में खामियां रहने के कारण यह दुर्घटना घटित हुआ है। उन्होंने इस घटना की डीजीएमएस से जांच कराने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply