Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल का 26वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सेक्टर 09 में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने पार्टी ध्वज फहराया और केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय पिछड़े अति पिछड़े अल्पसंख्यक एवं अगड़ी जाति के न्याय पसंद लोगों की पार्टी है। जिलाध्यक्ष ने जिले के रहिवासियों से आह्वान किया कि आप सब राष्ट्रीय जनता दल के विचारधारा के साथ जुड़िए और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भी राष्ट्रीय जनता दल अपना पुराने तेवर में परचम लहराएगा। साथ ही बोकारो जिला (Bokaro district) के सभी विधानसभा क्षेत्र मे सदस्य बनाकर अमन पसंद रहिवासियों को जोड़ा जाएगा।

पार्टी के राज्य परिषद सदस्य बोढ़न गोप ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल का 26 वा स्थापना दिवस पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज हम लोग भी बोकारो जिला कार्यालय में स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 5 जुलाई 1997 में राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था। राजद एक सामाजिक न्याय की पार्टी है। लालू यादव एक विचारधारा है। उनके विचारधारा को मानते हुए राजद के सभी कार्यकर्ता उनके विचारों पर चलते हुए पार्टी को मजबूती दें।

आशा है कि आने वाले समय में राजद पूरे झारखंड में मजबूती के साथ एक नए आयाम लेकर उतरेगा और झारखंड में राजद का परचम लहराएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती प्रदान किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की।स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, महासचिव अशोक यादव, बोढ़न गोप, महिला जिलाध्यक्ष हृदया देवी, लालमुनि देवी, रामाकांत साह, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सफी अयूब, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष बिष्णु भगवान, आदि।

चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार, सुधीर जयसवाल, प्रदीप घोष, युवा राजद जिलाध्यक्ष संतोष गिरी, सुदर्शन सिंह, राजदेव पाल, रामचन्द्र यादव, भाई प्रमोद सिंह, शंकर घोष, चंद्रभूषण गुप्ता, कमलेश यादव, भारत जी, बिनोद सिंह, मनोज यादव, रंजीत कुमार, शिवशंकर कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *