Advertisement

राजेंद्र उच्च विद्यालय में 160 बच्चों को लगा कोविड का टीका

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जारंगडीह स्थित राजेंद्र उच्च विद्यालय में 19 जनवरी को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 160 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण के अवसर पर सीएचओ (CHO) प्रेमीना दांग और एएनएम निकिता कुमारी (ANM Nikita Kumari) द्वारा उपस्थित 15 से 18 वर्ष उम्र के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।

टीकाकरण शिविर की सफलता में मौके पर उपस्थित राजेंद्र उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, सहायक शिक्षक दुलाल चंद्र महतो, कंप्यूटर शिक्षक बीगू राम का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *