Advertisement

अंगवाली में सीसीएल की मेडिकल कैम्प में 115 मरीजों ने कराया ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी द्वारा 11 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिवालय में आयोजित मेडिकल कैम्प में गांव के 115 रहिवासियों ने अपना ईलाज कराया। सेन्ट्रल हॉस्पिटल के वरीय फिजिशियन डॉ अंकित गौरव ने सभी मरीजों का ईलाज किया एवं अमृता तिर्की ने रोगियों की बीपी मापी। यहां दवा वितरण में जीएनएम सरिता बाड़ा ने फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद को सहयोग किया।चिकित्सा व्यवस्था संभालने में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, गौतम पाल आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *