Advertisement

धूम-धाम से मनाया गया लड्डु फैक्ट्री का 10वां स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा- गोमिया मुख्य-मार्ग पर हजारी स्थित लड्डु फैक्ट्री व् पी&पी फैमिली रेस्टोरेंट का 10वां स्थापना दिवस बीते दिनों धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

वर्ष 2015 में स्थापित उक्त फैक्ट्री ने दस वर्षों में न सिर्फ स्वाद और गुणवत्ता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता प्रजापति, लड्डू फैक्ट्री प्रबंधक सह भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति व विशिष्ट अतिथि गोमिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार, अधिवक्ता अरुण कुमार प्रजापति, विस्थापित नेता नरेश राम महतो, समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह, संतोष प्रजापति, केशव यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने लड्डू फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सुख दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही। फैक्ट्री प्रबंधक सह ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, एवं उनके व्यापारिक सहयोगी बालेश्वर प्रजापति ने स्थापना दिवस के मौके पर मजदूरों और कर्मचारियों को उनके कठिन परिश्रम, संघर्ष और निष्ठा के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री को यहां तक पहुंचाने में मजदूरों की मेहनत सबसे बड़ी शक्ति रही है। साथ ही दोनों प्रबंधकों ने मजदूरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों व्यापार साथियों की धर्मपत्नी यथा सरला देवी और सोनी देवी ने भी फैक्ट्री की यात्रा, बीते कठिन दिनों और आने वाले स्वर्णिम भविष्य पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि परिवारों ने कई बार अपनी मनपसंद चीजों को त्याग कर इस फैक्ट्री की प्रगति को प्राथमिकता दी, जिसका आज सुखद परिणाम सबके सामने है। वही कार्यक्रम में फैक्ट्री के विभिन्न अनुभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संविदा कर्मियों को भी उनके क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रबंधन की ओर से प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रबंधकों ने कहा कि आगे भी फैक्ट्री गुणवत्ता और सेवा में नए बेंचमार्क स्थापित करेगी।

रहिवासियों के अनुसार पी&पी फैमिली रेस्टोरेंट न सिर्फ स्वादिष्ट लड्डू और खाद्य सामग्री के लिए मशहूर है, बल्कि यह समाज सेवा, रोजगार सृजन और स्थानीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद एवं मिठाई वितरण किया गया तथा फैक्ट्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके पर राजकुमार प्रजापति, तन्नू देवी, राखी कुमारी, रेखा देवी, सुनीता देवी, जोधन प्रजापति, रमेश प्रजापति, जगदीश प्रजापति, दुलारचंद प्रजापति, जितेंद्र साव, अभिनव कश्यप, दिव्यांशु देव, रूस प्रजापति, आराधना प्रजापति, धीरज प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *