Advertisement

दसवीं में डीएवी तेनुघाट का रिजल्ट शत प्रतिशत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा के क्षेत्र में बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट निरंतर बुलंदियों के पथ पर अग्रसर रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया।

बताया जाता है कि डीएवी तेनुघाट से कुल 63 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें विद्यालय के छात्र वीर कुमार 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, लिलेश जैन 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं सच्चिदानंद कुमार 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पर प्राप्त किए। विद्यालय के 12 छात्रों ने 70-80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा विद्यालय के अन्य बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है।

बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *