Advertisement

एसबीआई चलकरी शाखा से बिजली विभाग का ₹20 लाख बकाया, कटेगा कनेक्शन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। घाटे में चल रही झारखंड का विद्युत विभाग अब अपने बकाये राशि की वसूली को लेकर सख्त नजर आ रही है। इसे लेकर विभाग द्वारा कवायद तेज कर दी गयी है।

इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत स्थित एसबीआई शाखा से झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का पुर्व के वर्षो का ₹20 लाख से अधिक बकाया है। इसे लेकर विभाग के तेनुघाट स्थित कार्यपालक अभियंता प्रभाकर कुमार ने एसडीई जैनमोड़ को एसबीआई द्वारा बकाया राशि जमा नहीं किये जाने की स्थिति में चलकरी शाखा का विद्युत कनेक्शन काटने का 15 अप्रैल की संध्या मौखिक आदेश दिया है। संभवतः 16 अप्रैल को उपरोक्त शाखा का विद्युत कनेक्शन कट सकता है। हालांकि इसे लेकर बैंक प्रबंधक द्वारा विभाग से इसे लेकर वार्ता की जा रही है।

ज्ञात हो कि उक्त बकाये को लेकर विद्युत विभाग और बैंक प्रबंधन के बीच विवाद गहरा गया है। विद्युत विभाग के अनुसार बैंक द्वारा वर्ष 2018 से अधिक बिजली बील को लेकर आपत्ति दर्ज की गयी थी, जिसे शॉर्ट लिस्ट कर दिया गया है। बावजूद इसके अब भी बैंक प्रबंधन शेष बकाये राशि का भुगतान नहीं किया गया है और तालमटोल की नीति अपनायी जा रही है। दूसरी ओर उक्त बैंक प्रबंधक द्वारा वर्ष 2014 से ही बिजली विभाग के बील में गड़बड़ी है, जिसका भुगतान कर पाना संभव नहीं है। कहा जा रहा है कि यह बकाया राशि 21 लाख से भी अधिक है। जिसका भुगतान का अधिकार बैंक के चेयरमैन को भी नहीं है। वहीं विद्युत विभाग उक्त बकाये राशि की वसूली के लिए सख्त दिख रही है।

इस संबंध में *जगत प्रहरी प्रतिनिधि* ने 15 अप्रैल की शाम फोन से एसबीआई चलकरी शाखा प्रबंधक गौतम आनंद से पुछे जाने पर शाखा प्रबंधक द्वारा कहा गया कि अखबार को जो छापना है, छाप सकते हैं। उनकी बिजली विभाग से बात हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विद्युत विभाग उक्त बकाये राशि बैंक से वसूल कर पाती है अथवा राशि वसूली नहीं होने की स्थिति में बैंक का विद्युत विच्छेदन किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *