Advertisement

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को ले एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बीते दिनों नरेश सिन्हा एवं उनकी पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला का एक प्रतिनिधिमंडल बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा से मिला। नेतृत्व भैया प्रीतम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को घटना की गंभीरता से अवगत कराते हुए हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि घटना से चित्रगुप्त समाज में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच में तेजी लाते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

एसपी मीणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में चित्रगुप्त महापरिवार के बोकारो जिला कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, सह कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, विपिन सिन्हा, ओंकार सिन्हा, मनीष सिन्हा, अजय कर्ण सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *