Advertisement

सरायकेला की घटना के विरोध में भाजपा बोकारो नगर ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो नगर के तत्वाधान में 2 नवंबर को सेक्टर चार स्थित अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सरायकेला-खरसावां जिला के हद में गम्हरिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बरता और कथित दुष्कर्म/दुष्कर्म के प्रयास की घटना के विरोध में आयोजित किया गया था। इस आक्रोशपूर्ण आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ों स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं और थानों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा ने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों को अविलंब बर्खास्त कर उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिला मंत्री एंजेला सिंह, महिला नेत्री परिंदा सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी, बोकारो नगर के उपाध्यक्ष कुमार राहुल, राज रंजन, गोलू उपाध्याय, नीरज पांडेय, नगर महामंत्री अमित कुमार, महामंत्री लालबाबू सिंह, मंत्री राजा बाबू, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, संतोष सिंह, विक्की लोहरा, महिला नेत्री पुष्पा मिश्रा, मंजू सिंह, सुनीता प्रसाद, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रताप, शुभम कुमार जायसवाल, राजा साव, राकेश कुमार, कुश साहू, प्रमोद पांडे, मिथिलेश कुमार, सुदर्शन बागजा, विवेक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर अविलंब सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी पूरे राज्य में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *