Advertisement

संविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक रैली

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संयुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक फोरम के नेतृत्व में संविधान, आरक्षण एवं यूजीसी के समर्थन में 20 सितंबर को रैली निकाली गई। रैली बोकारो के सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से शुरू होकर नया मोड़ तक पहुंची। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने संविधान, आरक्षण एवं यूजीसी के समर्थन में नारे लगाए।

इस अवसर पर संयुक्त फोरम के केंद्रीय अध्यक्ष रामाकांत पासवान ने कहा कि यूजीसी कानून को लेकर देश में हाय-तौबा मची है और कई तथाकथित इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान एवं आरक्षण की रक्षा के लिए फोरम का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि किसी भी कीमत पर संविधान और आरक्षण के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

पासवान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया, लेकिन आज संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि संविधान में मिले अधिकारों और आरक्षण की व्यवस्था की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। रैली में बड़ी संख्या में फोरम के सदस्यगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *