प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल से सटे दक्षिणी दिशा में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र की घनी आबादी वाला गांव अंगवाली है। बताते हैं कि यहां के वार्ड नंबर बारह के पिपराटोला के निकट काफी दिनों से जियो नेटवर्क का टावर लगाकर सेवा संचालित है, पर बीते चार महीने से यह सेवा लचर स्थिति में आ गई है, जिससे लगभग एक हजार से अधिक जियो ग्राहकों को नेटवर्क समस्या का दंश झेलने को विवश होना पर रहा है।
बताया जाता है कि यहां तक कि यहां के बैंक शाखा, डाकघर, पीडीएस दुकानों, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को बायमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी होती है। ध्यान देने योग्य है कि बीते 14 जून को उक्त नेटवर्क टावर के निकटस्त खंभे में बिजली लाइन जोड़ने के दौरान एक निजी मिस्त्री की हुई मौत के बाद से ही नेटवर्क की ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। प्रतिनिधि ने गांव के काफी रहिवासियों की समस्याएं सुनी और उनके आक्रोशित तेवर से भी अवगत हुये। इस क्रम में 5 नवंबर को जगत प्रहरी संवाददाता को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने लचर व्यवस्था को लेकर जियो-नेटवर्क छोड़ने एवं अन्य नेटवर्क से जुड़ने की बात कही है।
![]()













Leave a Reply