Advertisement

तालाब में लगातार हो रही मछलीयों की मौत से मत्स्य पालक चिंतित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत में स्थित तालाब में लगातार मछलीयों की हो रही मौत से स्थानीय मत्स्य पालक की चिंता को कई गुणा बढ़ा दिया है। लगातार तीन दिनों से तालाब में हो रही मछलीयों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मत्स्य पालक को इससे लाखो की चपत लग चुका है।

जानकारी देते हुए बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने 12 सितंबर को बताया कि बांध पंचायत के पारटांड़ टोला रहिवासी मत्स्य (मछली) व्यवसाय करनेवाले विश्वनाथ यादव के तालाब में बीते 3 दिनों में लगभग 5 क्विंटल मछली की अचानक मौत हो गई।

जिससे इनके मत्स्य व्यवसाय पर बड़ा प्रभाव पड़ा है तथा लाखों रुपए का आर्थिक नुक़सान हुआ है। मुखिया पुत्र के अनुसार मछलीयों के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है तथा सरकारी मदद हेतु फिलहाल मत्स्य पालक यादव द्वारा मुखिया मुरली देवी को आवेदन दिया गया, ताकि उन्हें मदद मिल सके।

पंचायत की मुखिया मुरली देवी के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना गोमिया प्रखंड कार्यालय को दे दी है। कहा कि मछलीयों के मौत के कारणों की जांच जरूरी है। साथ हीं उन्होंने पीड़ित मत्स्य पालक को आर्थिक सहयोग की मांग बोकारो जिला प्रशासन तथा मत्स्य विभाग से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *