ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिका तथा छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर की प्रार्थना सभा मेजर ध्यानचंद को समर्पित रही। प्रार्थना के पश्चात विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर उनके हॉकी खिलाड़ी के रूप में दिए गए योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मेजर ध्यानचंद को याद किया गया।
कक्षा दसवीं के हिमांशु कुमार एवं पुष्पांजलि कुमारी ने अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा में अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात सीसीए प्रमुख मो. असगर अली, संदीप कुमार यादव एवं खेल शिक्षिका रिफत परवीन के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर अन्तर सदनात्मक वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दयानंद सदन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता तथा श्रद्धानंद सदन प्रथम उप-विजेता वहीं हंसराज सदन द्वितीय उप-विजेता बना।
इस अवसर पर सिद्धार्थ शंकर डे, योगेन्द्र प्रताप, देवराज राय चौधरी, लक्ष्मी गुप्ता, सपन डे, राजीव चौबे, अंकित कुमार, चिन्मय धर, निकिता सिन्हा, अंजू कुमारी, साक्षी श्रेया, शुभम प्रसाद एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply