प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के आधार कार्ड की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय प्राचार्या स्तुति सिन्हा के निर्देश पर विद्यालय में दो-दिवसीय आधार सुधार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफ़ी संख्या में बच्चों के आधार कार्ड में सुधार, अद्यतन एवं नए आधार कार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया की गई।
जानकारी देते हुए प्राचार्या ने 12 सितंबर को बताया कि पेटरवार प्रखंड के आधार ऑपरेटर चंद्रदीप कुमार द्वारा दो दिवसीय शिविर बीते 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें लगभग सौ बच्चों का आधार सुधार, अद्यतन एवं नवीन आधार कार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया की गई। इस कार्य में अमित कुमार, अंकित कुमार, देवराज राय एवं अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन ने आधार ऑपरेटर का आभार व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply