Advertisement

डबल मर्डर से दहला चन्द्रपुरा, पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुत्र गंभीर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमपल्ली में हथयारबंद अपराधियों ने 17 सितंबर को अचानक गोलियां तड़तड़ायी, जिससे मौके पर ही पति पत्नी का काम तमाम हो गया। घर के एक अन्य सदस्य को भी गोली मारी और फरार होने में कामयाब हो गये।

बोकारो जिले की कानून व्यवस्था को चैलेंज करते हुए कातिलों ने पुलिस को बड़ी चुनौती तो दी ही है। साथ ही सनसनी फैलाकर आम रहिवासियों को दहशतजदा कर दिया है। पति पत्नी की दर्दनाक मौत और उनके पुत्र के घायल होने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी पुलिस के पास ऐसा कोई सुराग नहीं है कि वह बता सके कि हत्या की वजह क्या है। हत्यारे कौन हैं और हत्या के बाद वे फरार होकर कहां भाग गये। अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। मौके पर ही पूरे परिवार का काम तमाम करने की योजना से ही अपराधी आए थे। लेकिन गोली लगने के बाद भी मृत दंपति का पुत्र बच गया है, जिसे गंभीरावस्था में अस्पताल लाया गया है।

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली में हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत कायम हो गयी है। हथयारबंद अपराधियों ने 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की गोली मार कर मौके पर ही ढेर कर दिया। मृतको के पुत्र रोहित सिन्हा को भी अपराधियों ने गोली मारी है। रोहित को तत्काल चंद्रपुरा के डीवीसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविंद्र कुमार सिंह ने घटना की बाबत बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल वे ठोस तौर से इस मामले में कुछ भी बताने में खुद को असमर्थ बताया। इस घटना ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है और इसी के साथ अपराधियों के बढ़ते मनोबल का भी संकेत दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *