Advertisement

टाटा डीएवी नोवामुंडी में नशा मुक्त विद्यालय पर चित्रकला प्रतियोगिता

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोआमुंडी स्थित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत 22 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के सीसीए विभाग के तत्वावधान में नशा मुक्त विद्यालय विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नन्हें छात्र-छात्राओं ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में एक से बढ़कर एक आकर्षक पोस्टर बनाए और प्रेरक स्लोगन लिखकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विद्यालय और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दर्शाया।

सीसीए विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का मूल्यांकन विभिन्न श्रेणियों के आधार पर किया गया। प्रत्येक श्रेणी से सर्वश्रेष्ठ तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन अंतिम परिणाम के लिए किया गया है, जिन्हें शीघ्र ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए विभाग सहित पूरे विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *