Advertisement

तीरंदाजी प्रतियोगिता में आज से जूनियर वर्ग का आगाज, 26 अगस्त को समापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित कुमार मंगलमय स्टेडियम में बीते 19 अगस्त से आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं संपन्न हो चुकी हैं। वहीं, 23 अगस्त से दूसरे चरण में जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है।

जानकारी के अनुसार जूनियर वर्ग की स्पर्धा 24 अगस्त को समाप्त होंगी। इसके बाद शाम चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल होंगे। प्रतियोगिता का औपचारिक समापन 26 अगस्त को होगा।

बताया जाता है कि समापन समारोह में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं, मांडू विधायक तिवारी महतो भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में जल जमाव की समस्या को लेकर बोकारो तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 22 अगस्त को कहा कि बारिश के कारण जल जमाव होना स्वाभाविक है, लेकिन यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *