एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सीसीएल कर्मियों ने स्वच्छता शपथ व विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सफाई का संदेश दिया। सीसीएल के सभी परियोजना क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सिंह ने अधिकारी क्लब ढोरी मे दर्जनो सफाई कर्मियो को सुरक्षा किट देकर उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर विभागाध्यक्ष प्रशासन एवं मानव संसाधन कुमारी माला, विभागाध्यक्ष खनन मनोज पाठक, एएडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद, विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक नलिन चांद, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, अभिषेक सिंहा व तौकीर आलम, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार सहित यूनियन प्रतिनिधि आर. उनेश, विकास सिंह, धीरज पांडेय, विनय सिंह, राजू भुखिया, नरेश महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply