Advertisement

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के रिजनल अस्पताल करगली में रक्तदान शिविर का आयोजन

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के रिजनल अस्पताल करगली में 19 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर का उद्घाटन क्षेत्र के विभागाध्यक्ष खनन (माइनिंग) शंकर कुमार, विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी (एएमओ) डाॅक्टर के पी साही, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक पी एन सिंह ने दीप प्रज्वलित, फीता काटकर तथा स्वयं रक्तदान कर किया।

आयोजित रक्तदान शिविर में सीसीएल कर्मियों, हितधाकरों एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य संगठनों के कर्मचारियों ने उत्साहपर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान दर्जनो रहिवासियों का रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय के डॉक्टर मोना मंडल के नेतृत्व मे गांधीनगर अस्पताल और रिम्स के दर्जनो कर्मियों ने रक्तदान संग्रह मे अपना योगदान दिया। उपस्थित सभी को पुण्य कार्य में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मौके पर डाॅक्टर साकेत सौरभ, डाॅक्टर गौरव, डाॅक्टर मुकेश रामू दास आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *