एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एक अक्टूबर को सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह के साथ मजदूरों की समस्याओं से संबंधित वार्ता की।
इस अवसर पर आरसीएमएस रीजनल वरुण कुमार सिंह ने मजदूरों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सीसीएल के सभी क्षेत्रों में एनुअल मेंटेनेंस का कार्य लगभग ठप्प है। हाउसिंग कॉलोनी की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में है, जिसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी का डंपिंग एरिया के नीचे आग लगने को गंभीर बताया। कहा कि डंपिंग एरिया सुलग रहा है। बगल में झिरकी बस्ती है। ग्रामीण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इससे गैस और धुआं निकलने से तरह-तरह के बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है, जिसकी रोकथाम के लिए प्रबंधन की ओर से कोई समुचित प्रयास नहीं किया जा रहा है। कहा कि कथारा क्षेत्र में डॉक्टर की कमी है तथा जारंगडीह हॉस्पिटल को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि श्रमिक आवासो की स्थिति जर्जर अवस्था में है, जिसका मुख्य कारण है 40-50 साल क्वार्टर बने हो गया है। इस मामले को लेकर प्रबंधन गंभीर है। सीएमडी ने कहा कि कथारा कोलियरी के डंपिंग एरिया में लगे आग को बुझाने के लिए टीम बुलाया गया है, जल्द ही इसका इसका समाधान कर दिया जाएगा।
बैठक में रीजनल सचिव सिंह के अलावा पंकज दुबे, संजय कुमार सिंह, मोहम्मद वकील अंसारी, राकेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार ओझा तथा अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply