Advertisement

सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर गिराई गई छाई बना दुर्घटना का सबब

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार से बगियारी मोड़ तक जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार, उक्त सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर छाई गिरा दिए जाने से यहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर फैली छाई से वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। रहिवासियों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से सड़क की स्थिति में सुधार करने तथा सड़क पर फैली छाई को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और आम राहगीरों का आवागमन सुरक्षित संभव हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *