प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में 29 अगस्त को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लगे मासिक लोक अदालत में तीन मामलों का निष्पादन और 14,000 रुपए समझौता राशि वसूली की गई।
जानकारी के अनुसार आयोजित मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था। इसके पहले बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच में जिला जज प्रथम मो. फइम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply