Advertisement

वीबी-जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को ले बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड में वीबी-जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 28 नवंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में बीडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय गोमिया स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में वीबी-जीरामजी योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान योजना के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बीडीओ महादेव कुमार महतो ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि योजना से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि योजनाओं का लाभ योग्य एवं जरूरतमंद लाभुकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *