प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना सेक्शन पर स्वांग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दो नव युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें एक युवक का पैर कट गया तथा दूसरे को माथे में गंभीर चोट लगी है।
जानकारी के अनुसार बीते 27 नवंबर की देर संध्या बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वागं दक्षिणी पंचायत में दो नव युवकों के साथ दर्दनाक घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए और हादसे का शिकार हो गए।
इस संबंध में स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने 28 नवंबर को जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के नवयुवकों में सुखे नशे का लत अब बढ़ता जा रहा है। इस कारण युवा हादसे का शिकार हो रहे हैं। पूर्व मुखिया ने कहा कि दोनों युवक न्यू माइन्स कॉलोनी के हैं और दोनों दोस्त हैं। कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से रहिवासी युवक विपिन कुमार सिंह का एक पैर कट गया वही अजीत राम के माथे पर गंभीर चोटे लगी है। इस हादसे से इलाके में अफरा तफरी मच गई। दोनों दोस्तों को आनन-फानन में गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।
पूर्व मुखिया सिंह ने स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सुखे नशे की लत ने कई घरो और कई जिंदगियों को अब तक बर्बाद कर दिया है। अवैध नशे के कारोबारीयों के खिलाफ प्रशासन से शिकंजा कसने की बात कही। साथ ही नवयुवकों को भी इन सब चीजों से दूर रहने की उन्होंने अपील की है।
![]()













Leave a Reply