डीवीसी प्लांट और सिटी सेंटर में परखी जाएगी आपदा प्रबंधन की तैयारी
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह में मेगा मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। जिला के हद में चंद्रपुरा स्थित डीवीसी थर्मल पावर प्लांट और बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर में यह अभ्यास होगा।
इसे लेकर 28 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक की गयी। बैठक में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा को मॉक ड्रिल की तिथि और समय निर्धारित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल औपचारिक अभ्यास नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता और आपसी समन्वय की वास्तविक स्थिति परखना है। कहा कि डीवीसी प्लांट में औद्योगिक आपदा से निपटने की तैयारी जांची जाएगी, जबकि सिटी सेंटर में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित निकासी, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रतिक्रिया का आकलन होगा।
उन्होंने पुलिस, प्रशासन, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय रखने का निर्देश दिया। साथ ही आपातकालीन सूचना तंत्र मजबूत करने और अफवाहों पर रोक लगाने पर जोर दिया। उक्त बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार समेत संबंधित अधिकारीगण शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply