प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित विवाह मंडप में भाजपा अंगवाली मंडल की मासिक बैठक 13 सितंबर को आयोजित की गयी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर तथा संचालन महामंत्री आशीष नायक ने किया। बतौर मुख्य अतिथि बैठक में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय उपस्थित थे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर क्रमवार पुष्प अर्पित करने के उपरांत संत शिरोमणि रविदास की मिट्टी- कलश वंदन कार्यक्रम के तहत बेरमो विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के दसों पंचायत के मुख्य प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 17 सितंबर को देश के पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी अबतक की देशसेवा काल की खुशी में अधिक से अधिक घर के दरवाजे में एक दीपक जलाने की जिम्मेवारी ली गई। बैठक में एसआईआर से संबंधित दिशा निर्देश दिये गए।
मौके पर वरीय भाजपा नेता देवी दास, मंडल प्रभारी चंद्रशेखर महथा, बेरमो प्रभारी सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मनोज यादव, रेखा देवी, मंजू देवी, संजय कपरदार, बिशेश्वर कपरदार, उपाध्यक्ष जीतलाल सोरेन, युगल सिंह, भूषण महली, रुद्रेश्वर शर्मा, ब्रजेश दसौंधी, अशोक कुमार, शैलेन्द्र मिश्रा, देवीलाल सोरेन, सोहन गंझू, अयोध्या प्रजापति, राजेंद्र दसौंधी, सुनील ठाकुर, महामंत्री बजरंगी मिश्रा, परमेश्वर यादव, शंकर यादव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply