Advertisement

राशन वितरण में लापरवाही को ले पीडीएस डीलर के खिलाफ लाभुकों ने किया हंगामा

जांच करने पहुंचे एमओ ने लाभुकों के बीच करवाया बकाया राशन वितरण

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सी पंचायत के बोकारो थर्मल में पीडीएस दुकान में राशन वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर लाभुकों ने 19 नवंबर को जमकर हंगामा किया।

पंचायत के मुखिया बबलू सिंह से लाभुकों ने शिकायत कर बकाया राशन दिलवाने की मांग की। मुखिया के शिकायत एवं लाभुकों के हंगामे के बाद बेरमो के प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विद्या सागर दयाल बोकारो थर्मल पहुंचे एवं जनवितरण प्रणाली के दुकान का निरीक्षण किया। साथ हीं पीडीएस दुकानदार को फटकार लगाते हुए बकाया राशन का वितरण अविलंब करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एमओ ने डीलर पंकज सिंह से कहा कि राशन का वितरण हर महीना कर दे और दुकान नियमित खुला रखे, ताकि लाभुकों को असुविधा न हो। एमओ ने कहा कि मुखिया के उपस्थिति में लाभुकों का शिकायत दूर करते हुए बकाया राशन का वितरण करवा दिया गया है। साथ ही पीडीएस दुकानदार को फटकार लगाते हुए दुबारा शिकायत मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दिया गया है। इस अवसर पर दर्जनों कार्डधारक सहित कई ग्रामीण व वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *