Advertisement

रामलीला मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में शामिल हुए जगन्नाथपुर विधायक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। देश की राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बीते एक नवंबर को कांग्रेस की ओर से आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में चाईबासा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु शामिल हुए। उन्होंने देशभर से जुटे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

ज्ञात हो कि रामलीला मैदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, उत्साह और बुलंद नारों से गूंज उठा। महारैली के माध्यम से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया।

इस अवसर पर विधायक सिंकु ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मताधिकार है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला हैं। मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करना लोकतंत्र के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली इसी लोकतांत्रिक संघर्ष की बुलंद आवाज है। कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *