रक्तदान से किसी जरूरतमंद की बच सकती है जिंदगी-एस. के. झा
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली रिजनल अस्पताल में 9 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत दुसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस.के. झा, जीएम ऑपरेशन सुधीर कुमार सिन्हा, विभागाध्यक्ष प्रशासन एवं मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, रीजनल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ के.पी. साही, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह, सीआईएसएफ के कमांडेड राजप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व द्वीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में सीसीएल कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों, अन्य संगठनों के कर्मचारियों, सीआईएसएफ के पदाधिकारियों व जवानो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। शिविर में रक्तदान करनेवाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जीएम एसके झा ने कहा कि स्वस्थ इंसान को नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में सीसीएल बढ़ – चढ़कर भूमिका निभाएगी।
शिविर में रिम्स रांची के डॉ सुधांशु, टेक्निशियन अखिलेश प्रसाद, प्रसेन प्रसाद, दीपक चौधरी, बिल्टू पासवान, विजय भगत ने 101 युनिट रक्त संग्रह किया। मौके पर सहायक प्रबंधक एचआर सुजाता, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, अस्पताल के चिकित्सक डॉ ए कुजुर, डॉ शंकर, डॉ गौरव, डॉ मुकेश रामू दास, डॉ खुशबु, यूनियन नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह, सुबोध सिंह पवार, विजय भोई, चेतलाल महतो, निरंजन सिंह, बिंदेश्वर रविदास, पंकज महतो, आंनद सिंह, उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, संतोष कुमार, नवीन कुमार पांडेय, भोला सिंह, सुधीर दुबे, कैलाश ठाकुर, उमा शंकर महतो, नागेश्वर भारती, धनेश्वर महतो व् कई अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply