एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो के मनोविज्ञान विभाग में संतुलित व्यक्तित्व जीवन के आधार विषय पर 9 अक्टूबर को विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की।
आयोजित विभागीय सेमिनार में मुख्य अतिथि जेएसएम कॉलेज फुसरो की सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान विभाग प्रो. मधुबाला ने कहा संतुलित व्यक्तित्व जीवन की प्रमुख आधारशिला है। संतुलन बना कर ही हम अपना रास्ता बना सकते हैं। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि व्यक्ति का समग्र व्यक्तित्व समाज की रचनात्मकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान डॉ प्रभाकर कुमार ने व्यक्तित्व के चार आयाम आई क्यू, ई क्यू (संवेगात्मक बुद्धिलब्धि), एस क्यू (सामाजिक बुद्धिलब्धि) एवं एस क्यू (आध्यात्मिक बुद्धिलब्धि) बताया। कहा कि चारों आयाम मिलकर ही व्यक्तित्व को संतुलित बना पाते हैं। विभागीय सेमिनार में उपरोक्त समेत सभी सेमेस्टर के मनोविज्ञान विषय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply