Advertisement

मुख्य महाप्रबंधक ने की जुबली पार्क में ठेका कार्य का निरीक्षण, ठीकेदारों को दी चेतावनी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने 8 सितंबर को अचानक बोकारो थर्मल के जुबली पार्क पहुंचकर यहां हो रहे सुंदरीकरण ठेका कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही ठेकेदार को कार्य में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।

बताया जाता है कि इसके बाद मुख्य महाप्रबंधक अरजरिया डीवीसी प्लस 2 हाई स्कूल एवं डीवीसी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से सुंदरीकरण का ठेका कार्य करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सिविल विभाग के इंजिनियर पवन कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *