Advertisement

मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 नवंबर को बोकारो पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बोकारो विधायक श्वेता सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, उत्तरी छोटानागपुर के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर बोकारो हवाई अड्डा पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, एएसपी वेदांत शंकर, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, चास के महापौर भोलू पासवान सहित अन्य पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *