Advertisement

भाजपा खैराचातर मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत के पूर्णिबगियारी सामुदायिक भवन में खैराचातर मंडल की मासिक बैठक 8 सितंबर को आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद महतो तथा संचालन रामचरण महतो ने किया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रवासी सह जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो एवं बाणेश्वर महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आम जनों के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने की अपील की।

बैठक में खैराचातर मंडल अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन के माध्यम से समाधान का प्रयास करें। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल महामंत्री अनीश कुमार जायसवाल ने कहा कि नियमित बैठक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाकर ही संगठन को और मजबूत किया जा सकता है। मंडल प्रवासी प्रह्लाद महतो ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करें और संगठन के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। बाणेश्वर महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र में काम करने का आह्वान किया।

बैठक के संचालक रामचरण महतो ने कहा कि नियमित रूप से सांगठनिक बैठक होने से कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बेहतर होता है। बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर लागू करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना होगा। बैठक में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर महतो, कैलाश करमाली, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कालिंदी, मीडिया प्रभारी अमूल्य कुमार डोम, राजेंद्र महतो (पेटरवार), शंकर ठाकुर, किशोर झा, महेश रविदास, बासुदेव महतो, दिनेश महतो, जटल अड्डी, संतोष नायक, मनोहर महतो, सुरेन महतो, अभय जायसवाल, कार्तिक मुखर्जी, बिक्रम प्रजापति, ब्रजेश तिवारी, कमल दास, कमल महतो, गजानंद महतो, अरुण तुरी, रविन्द्र नाथ महतो, हरिहर महतो, कृष्णनंदन महतो, फागू महतो, संजय कुमार महतो, विपुल करमाली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *