Advertisement

भगवान चित्रगुप्त प्रतिमा विसर्जन में जय घोष से गूंज उठा तेनुघाट

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रांश परिवार के सदस्यों ने बीते 11 नवंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में पूरे धूमधाम और आस्था पूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। चित्रांश परिवार के तमाम सदस्यों ने श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति ई टाइप कॉलोनी में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की।

जानकारी के अनुसार पूजा के बाद दोपहर एवं रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सिर्फ चित्रांश परिवार के सदस्यों ने ही नहीं बल्कि कॉलोनी वासियों ने भी शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त के प्रति आस्था दिखाई। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके बाद 12 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। यहां भगवान चित्रगुप्त के जयघोष से पुरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। चित्रगुप्त पूजा में सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, पंकज कुमार सिन्हा, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, पवन कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, पंकज सिंह, दीपक कुमार, त्रिलोकी कुमार सहित चित्रांश परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *