प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में साफ-सफाई को लेकर पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव की देखरेख में 12 नवंबर को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छठ घाटो, घाटो तक जाने वाले मार्गो तथा पंचायत में स्थित बाजार में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित करने की पहल की गई।
जानकारी के अनुसार उक्त अभियान में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, देवनंद प्रसाद, तेजनारायण तिवारी, समाजसेवी सह युवा नेता संतोष कुमार श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, समाजसेवी दीपक गुप्ता एवं नितिन कुमार सिन्हा के साथ कई गणमान्य जनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने मिलकर साफ-सफाई की और आम जनों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा छठ घाटो एवं रास्तों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर युवा समाजसेवी श्रीवास्तव ने रहिवासियों से छठ महापर्व के दौरान स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें आम व् खास तन-मन से लगे रहते हैं और जिससे जो बन पड़ता है, वे उसे हंसते-हंसते पुरा करते हैं।
![]()













Leave a Reply